DRDO Full Form in Hindi, DRDO का Full Form क्या है, DRDO क्या होता है, डी.आर.डी.ओ क्या है, DRDO का पूरा नाम और हिंदी में क्या अर्थ होता है, ऐसे सभी सवालो के जबाब आपको इस Post में मिल जायेंगे.
DRDO की फुल फॉर्म Defence Research and Development Organisation होती है. इसको हिंदी मे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन कहते है. डीआरडीओ भारत गणराज्य की एक संस्था है जो सेना का शोध और विकास के लिए उत्तरदायी है.
इसकी स्थापना सन 1958 मे भारतीय सेना और रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप मे की गयी थी. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान गतिविधियाँ के लिये यह देश की शीर्ष संस्था है. डीआरडीओ देश का एक महत्वपूर्ण संगठन है जो की रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास के पीछे लगा हुआ है. इस संगठन का मुख्य मिशन होता है आधुनिक किस्म की रक्षा प्रणालियो और प्रौद्योगिकियो का विकास करना.
इसके अलावा देश की रक्षा सेवाओ के लिए प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करना इस संगठन का काम है. 5000 से ज्यादा वैज्ञानिक और लगभग 25000 से ज्यादा तकनीकी स्टाफ इस संगठन के संसाधन है. डीआरडीओ ने रक्षा बलो की जरूरतो को पूरा करने के लिए विशेष सामग्री का विकास करने मे एक अहम भूमिका निभाई है.
युद्ध परिदृश्य की जरूरतो को मद्देनज़र रखते हुए इस संस्था ने मानव रहित लड़ाई करने वाली मशीने विकसित करना शुरू कर दी है जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है. डीआरडीओ का मुख्यालय नई दिल्ली मे है और भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मे है. नवंबर 2016 तक डॉ एस क्रिस्टोफर डीआरडीओ के महानिदेशक है और डॉ जी एस रेड्डी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार है.